हरियाणा के लाडवा से बिडौली दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने आए दो सगे भाई यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में डूबे दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। वहीं घटना स्थल हरियाणा का बताया जा रहा है। दोनों सगे भाईयों को डूबने से मां-बाप एवं अन्य परिजों का रो- रोकर बुरा हाल है। मां-बाप यमुना नदी किनारे घंटों बैठे रहे।
रविवार की दोपहर को हरियाणा जनपद कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी अश्वनी शर्मा अपने दो पुत्रों दीपक उम्र 24 वर्ष, प्रशांत उम्र 22 वर्ष के साथ बिडौली स्थित दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने के लिए आये थे। बिडौली पहुंचने पर वह यमुना नदी में स्नान करने के लिए चले गये। यमुना में स्नान करते समय दीपक व प्रशांत यमुना नदी में डूब गए। अश्वनी शर्मा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। बिडौली चैकपोस्ट प्रभारी अरुण कुमार मोतला टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गौताखोर को बुलाकर दोनों भाईयों की तलाश शुरू करा दी। दोनों भाईयों के डूबने से पिता अश्वनी शर्मा व मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बिडौली चैकपोस्ट प्रभारी अरुण कुमार मोतला ने गोताखोरों की मदद से तलाश किया जा रहा है। घटना स्थल हरियाणा का है जिसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दी गयी है।