शामली। लू और सूरज की तपिश ने फिर से बेहाल करना शुरू कर दिया है। तापमान में इजाफा हुआ है। अधिकतम 37.8 और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 36.7 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस था।
मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और गर्मी का प्रकोप बहुत अधिक था। गुरुवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला था। आसमान बादलों से घिरा रहा था और तेज हवा भी चली थी। बारिश तो नहीं हुई थी, पर गर्मी से कुछ राहत दी थी।
अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ा, लेकिन गर्मी बहुत अधिक थी। शनिवार को सुबह से ही धूप तेज रही और दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। साथ ही लू का प्रकोप भी रहा। शाम को तपिश से राहत मिली, पर उमस बढ़ गई थी।