शामली। गंगोह मार्ग के तिराहे के निकट एक वैन कार ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचनाा पर पुलिस भी मौके पर पहुॅची और कार व बाइक को कब्जे में लिया गया।

चौसाना के गंगोह मार्ग पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर अपने घर लौट रहे गांव भडी भरतपूरी निवासी आशिफ पुत्र जिलेदार जैसे ही पेट्राल से निकला तभी विपरित दिशा से आ रही वैन कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार घायल होकर सडक के किनारे बनी खाई मंे जा गिरा। आसपास के लोगो ने दौडकर आशिफ को उठाया और स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। सूचना पर पुलिस ने पीडित के परिजन मौके पर पहुॅचें। परिजनों ने आशिक को करनाल अस्पताल मे भर्ती कराया है। वही पुलिस वैन चालक सुधीर पुत्र महक सिंह को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि मेहक सिंह गांव जैनपुर जिला सहारनपुर से अपने गांव बिडौली लौट रहा था।