शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगा है।
पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। एसपी के आदेश के बाद ही पीड़ितों के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
मामला कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला का है। जहां पर एक विवाहिता की नसीमा नाम की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला की शादी करीब 3 साल पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी पर मृतक महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पति आसिफ व अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक महिला के भाई का कहना है कि बहन के गले पर चोट के निशान हैं, जिसे मारा गया है। आज सुबह फोन से सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी से उक्त मामले में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई गई।