शामली। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदी गंज निवासी मोहम्मद आरिफ 23 वर्ष दोपहर बाद किसी कार्य से घर से पीठ मैदान की ओर जा रहा था। गंगोह चौराहा से आगे दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।