शामली। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता हेतु जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ हुआ। बताया गया कि उप्र सरकार द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी 2023 में लखनऊ में होना सुनिश्चित है। ऐसे में इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु जनपद शामली में 750 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, अब तक 23 निवेशकों द्वारा 305 करोड़ के पूंजी निवेश के इंटेंट (एमओयू) निर्गत हो चुका है।
खास बात यह है कि जनपद शामली में 750 करोड़ के सापेक्ष 1295 करोड़ के पूंजी निवेश किया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष और राजगार सृजन की सम्भावनाएं हो रही हैं। जनपद शामली उप्र का एक ऐतिहासिक शहर है एवं पश्चिमी उप्र के चीनी, गुड़, पेपर उत्पाद एवं रिम एण्ड एक्सेल, एवं लौह उत्पाद का महत्वपूर्ण स्थान है। गुड़ एवं चीनी उद्योग के साथ परम्परागत रिम एण्ड एक्सेल उद्योग को आकर्षित करता है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के समीप अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडों तथा हरियाणा, दिल्ली तथा अन्य राज्यों के समीप होने के कारण शहर में आवागमन निरन्तर बना रहता है। समय में जनपद में कई राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण होने से अन्तर्राज्यीय आवागमन एवं सुगमता के कारण जनपद में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र में पूंजी निवेश के अपार सम्भावनाएं सृजित हो रही है। इन्वेस्टर्स समिट 2023 में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी विरेन्द्र सिंह चौहान, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल, उधमी आलोक जैन, सहायक उधोग आयुक्त अंजू रानी, उपायुक्त परमहंस मौर्य आदि मौजूद रहे।