शामली. सीएमओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व जनपद में फर्जी डिग्री के आधार पर चल रहे अवैध क्लीनिकों के विरोध मेंरश किसानों कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आसपास देहात क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है।
किसान नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर विशु राजा को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि जनपद के सीएमओ कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। फर्जी डिग्री के आधार पर चिकित्सकों को रजिस्ट्रेशन दिया गया है। यही नहीं गर्भवती महिलाओं से सरकारी अस्पतालों के अंदर अवैध वसूली की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।