शामली में दीपावली के दौरान एक किशोर को पटाखा छुड़ाना भारी पड़ गया। जब वह हथौड़ी से गंधक पोटाश भर कर छुड़ा रहा था तो धमाके से पास में रखे गिलास और कटोरी के परखच्चे उड़ गए, जिस कारण स्टील के कुछ पार्ट्स उसके पेट में आंतों को काटते हुए घुस गए। गंभीर घायल होने पर लड़के को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन कर उसको बचाया जा सका।
मामला गढ़ी पुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ का है। जहां पर 15 वर्षीय किशोर वंश अपने घर में हथौड़ी मं गंधक पोटाश भरकर छुटा रहा था। जिसके पास कटोरिया और गिलास रखे हुए थे। धमाका इतनी तेज था कि कटोरी और गिलास के परखच्चे उड़ गए। उसके कुछ स्टील के पार्ट्स तेजी से उसके पेट में आंतों को काटते हुए जा घुसे। घटना में घायल हुए वंश को गंभीर हालत में शामली के बोरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका तत्काल डॉक्टर अर्जुन सिंह बोहरा और उनके असिस्टेंट डॉक्टर मोहम्मद वाहिद की टीम ने ऑपरेशन किया।
पेट से स्टील के पार्ट को निकालकर उसका सफल ऑपरेशन किया। वहीं मामले में पीड़ित युवक वंश के पिता वीरसपाल का कहना है कि मेरा बेटा घर में हथौड़ी से पटाखे छुड़ा रहा था, जिस दौरान धमाका हुआ। डॉक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि टीम ने सफल ऑपरेशन कर लड़के को बचा लिया है। वहीं डॉक्टर ने सभी से दीपावली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।