शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान के जंगलों में तेंदुए ने दस्तक दी है। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसानों ने अपने खेतों पर काम करना बन्द कर दिया है।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को देखकर तेंदुए से निजात पाने की मांग की है। जबकि पहले भी क्षेत्र में तेंदुए के कहर से भारी नुकसान हो चुका है।

आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियान के जंगलों का है। जहां तेंदुए ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बार तेंदुए ने जंगल में बंधे किसान के पशु पर हमला किया है जिसके बाद मौके पर कार्य कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई और किसानों ने किसी तरह से मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को देकर तेंदुए से निजात पाने की मांग की है। किसानों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया। वन विभाग अधिकारियों ने जंगलों में उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने हमारे जानवरों पर हमला किया है। जिसके बाद हम लोगों ने अपनी जान बचाकर मौके से भागे हैं वन विभाग को सूचना दी थी।

लेकिन वह आए और तेंदुए के आने पर गाड़ी में छुपकर फोटो खींचने लगे। अब अगर जब तक तीनों नहीं पकड़ा जाएगा तब तक किसान अपने खेत में काम नहीं कर पाएगा। वन विभाग के अधिकारी 8 महीने से हम लोगों को बहला फुसला रहे हैं। क्योंकि करीब 8 महीनों से ही तेंदुए का चल पहले इधर देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कहीं बाहर घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन वन विभाग इसमें कुछ नहीं कर रहा है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।