शामली। थाना कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में 22 सितंबर को जगत सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसमें परिजनों ने दो व्यक्तियों को नाम दर्ज करते हुए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जिसे पुलिस ने थाने से छोड़ दिया है।

जगत सिंह की मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वही पीड़ित परिजनों ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी है।

थाना कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में 22 सितंबर की रात्रि को जगत सिंह को गांव के ही रहने वाले सुमित व युधिष्ठिर नाम के दो युवकों ने घर से बुलाकर मारपीट की थी जिसमें जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गयी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची थी। वही जगत सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कांधला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की कोई चोट की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को छोड़ दिया है। जिसके बाद पीड़ित परिजनों में काफी आक्रोश है।

पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए। वहीं पीड़ित परिजनों ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है।वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि पीड़ित ने जो एसपी ऑफिस पर मांग की है उन पॉइंट्स पर जांच कराई जाएगी और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।