शामली। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की। सभी पदाधिकारियों ने पन्ना प्रमुख, वार्ड, बूथ समिति की सक्रियता और प्रत्येक वार्ड में टीमों का गठन करने के निर्देश दिए गए।

बृहस्पतिवार को मुंडेट कलां स्थित भाजपा मुख्यालय जिले की नगर निकाय के भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख, वार्ड, बूथ समिति की सक्रियता करने, प्रत्येक वार्ड में टीमों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के वर्तमान, पूर्व और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में निकाय संयोजक डॉक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी वार्ड संयोजक एवं मतदाता प्रमुख को नई मतदाता सूची प्रदान करा दी गई है। सभी पदाधिकारी सभी मतदाताओं से संपर्क कर घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई गई जन कल्याण योजनाओं के कारण भाजपा निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, युवा मोर्चा के जिला आईटी प्रमुख संदीप नामदेव, क्षेत्रीय मंत्री नीरज जाटव, निकाय सह संयोजक रोहित विश्वकर्मा, निकाय मतदाता प्रमुख सतीश धीमान, निकाय बूथ प्रबंधन प्रमुख पंकज कश्यप, वार्ड संयोजक, वार्ड मतदाता प्रमुख, वार्ड प्रभारी मौजूद रहे। जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने आभार प्रकट किया।