शामली। क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन पूर्व एक परिवार का मुखिया अपनी ससुराल गया था। घर पर उसकी पुत्रवधु एवं नाबालिग पुत्री थी। तभी गांव का ही युवक घर में घुस गया और नाबालिग को जबरदस्ती दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। शाम को घर आने पर पुत्री ने आप बीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव ने बताया क्षेत्र के गांव निवासी युवक की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।