शहर को स्वच्छ शामली सुंदर शामली बनाने के लिए नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरविन्द संगल ने डोर-टू-डोर कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया।
रविवार को चेयरमैन अरविन्द संगल डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन मे लगे वाहन चालकों की समस्या सुनकर समाधान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक वार्ड से प्रतिदिन घर घर से कूड़ा लेना है। कूड़ा गाड़ी को वार्ड में तेजी से ना चलाने और लाउडस्पीकर लगाने के निर्देश दिए।
बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 354 व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु घर-घर जाकर लगभग 100 कर्मचारी कूडा एकत्रिकरण का कार्य कर रहे है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों की संख्या वर्तमान में 12 है। शामली को सुंदर बनाने के लिए डोर-टू-डोर वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
डोर-टू-डोर वाहन चालको का वेतन न मिलने की समस्या को रखा, जिसमें पर चेयरमैन न तत्काल वेतनमान दिलाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर शशिकांत पाहिवाल, प्रवेश पाहिवाल, तुषार बिड़ला,साहिल, मोहित, अनुराग, लखन किशोरी, मोहित कुमार, कपिल, एजाज, नाथुराम, रविंद्र, सिद्धार्थ, राहुल मौजूद रहे।