शामली। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी हाजी अरशद का 14 वर्षीय पुत्र मो उमर शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वे गांव के ही निकट यमुना नदी पर चले गए। वहां नहाने के दौरान मोहम्मद उमर गहरे पानी में डूब गया। जबकि उसके साथी किनारे पर रह गए। उन्होंने साथी को डूबता हुआ देख शोर मचा दिया। किशोर के डूबने की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर को यमुना नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को साथ ले गए। किशोर के डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा।