कैराना। यमुना में नहाने आए हरियाणा निवासी किशोर समेत दो लोग पानी में डूब गए। गोताखोरों ने तलाश कर दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों शव बिना पुलिस कार्रवाई के अपने साथ ले गए।
रविवार शाम को हरियाणा के करनाल जिले के थाना घरोंडा के गांव कोहंड निवासी 45 वर्षीय ईश्वर और 17 वर्षीय काला दोनों कैराना के निकट यमुना में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें डूबता देखकर शोर मचाया। इसके बाद गोताखोरों ने पानी में डूबे दोनों की तलाश शुरू की। कई घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों काे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कारवाई के शवों को साथ ले गए। यमुना पुल चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजन दोनों के शव बिना कार्रवाई के अपने साथ ले गए।