शामली। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल भैसवाल बाईपास के अंडरपास का निर्माण नहीं करा पाया। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के प्रयास से उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल भैंसवाल बाईपास का अंडरपास बनाने को तैयार हुआ। दिल्ली मंडल ने भैसवाल अंडरपास का टेंडर छोड़ा। मेरठ की एजेसी के नाम निर्माण कार्यों का टेंडर लिया गया। बाईपास और अंडरपास का उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अधिकारियो ने सीमांकन कार्य पूरा कर लिया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भैसवाल बाईपास के अंडरपास की खोदाई कार्य शुरू कर दी है। जल्दी ही मौके पर अंडरपास का सीमेंट बाक्स तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। अगले ढाई माह में भैसवाल बाईपास के अंडरपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
नवीन जिला मुख्यालय काे दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए भैसवाल बाईपास का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। नवीन मुख्यालय आने के लिए थानाभवन-जलालाबाद से आने वाले नागरिकों को शामली के जाम में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही लंबी दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। इस बाईपास के माध्यम से जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी। एलम, कांधला, झिंझाना, ऊन की तरफ से जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए पूर्वी यमुना नहर की पटरी की सुविधा है।